भाकियू ने प्रदर्शन की मुआवजे की मांग
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने रविवार को हाथवंत ब्लाक के बाहर धरना प्रदर्शन कर न्याय दिलाने की मांग। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन चलेगा। किसानों को प्रतिनिधि मंडल आज डीएम से बात करने जाएगा।
जेड़ाझाल परियोजना से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा दिलाने के लिए भाकियू टिकैत के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान पिछले 28 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शिकोहाबाद क्षेत्र के एसडीएम से कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला है। अधिकारी अपनी ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दे रहे। इधर भाकियू भी किसानों को चार गुना तक मुआवजा दिलाने की जिद पर अड़ी है। किसानों ने रविवार को ललउआ डैम पर काम भी नहीं लगने दिया। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि एसडीएम शिकोहाबाद प्रेमचंद्र यादव से ही वार्ता होने के बाद यह तय हुआ कि सोमवार को डीएम के समक्ष किसानों के साथ वार्ता की जाएगी, ताकि किसानों को न्याय मिल सके। यदि कोई हल नहीं निकला तो फिर 26 सितंबर को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आएंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रेम सिंह चौहान, सुरेशचंद्र भाटिया, राजनाथ सिंह, शिशुपाल सविता, नरोत्तम दास, ब्रजेश कुमार, भगवान दास शर्मा, लायक सिंह, राजेंद्र कुमार, श्याम सिंह, भगवान देवी, श्रीदेवी, वीरम देवी सहित काफी किसान मौजूद थे।