फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यालय पहुंचे एक्सईएन, कहा- सुचारु होगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यालय पहुंचे एक्सईएन, कहा- सुचारु होगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

नहीं होगी किसानों को दिक्कत, आश्वासन के बाद रजावली फीडर का घेराव स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/नारखी। भाकियू (भानु) ने किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को रजावली फीडर का घेराव करने की चेतावनी दी थी। इसे ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और थाना प्रभारी नारखी मय फोर्स शनिवार सुबह दस बजे संगठन के प्रदेश कार्यालय इमलिया पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के साथ पांच घटे चली वार्ता के बाद एक्सईएन ने बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और किसानों की समस्याओं का निदान का भरोसा दिया। इसके बाद घेराव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं को बुलाकर बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। करीब पांच घंटे तक चली वार्ता में सहमति बनी। मौके पर जेई हरीश सोनी को बुलाया गया। उन्होंने किसानों के सामने कहा कि वह किसी प्रकार का उत्पीड़न नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी गलती का स्वीकार की। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष निकुंज ठाकुर ने कहा कि जेई गलत ढंग से एससी-एसटी मुकदमे में फंसाए जाने की धमकी दे रहे थे। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी लखन यादव, एटा जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष निकुंज ठाकुर, मनसुख पहलवान पहलवान मोर्चा के अध्यक्ष,शीलू सिकरवार तहसील अध्यक्ष, छोटे ठाकुर, एपी सिंह,मुकेश यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें