फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में आगरा पहुंचे भाजपाई

Sun, 20 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
आगरा रैली में जाते लोग
विज्ञापन
आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली में शामिल होने के लिए जिले से हजारों भाजपाई गए। सुभाष तिराहे से घर-घर मोदी का नारा लगाते हुए वाहनों पर सवार लोग हाथ में भाजपा का झंडा थामे जा रहे थे। विगत एक पखवाडे़ से भाजपाई गांवों में जाकर लोगों से रैली में चलने की अपील कर रहे थे। जसराना में रामगोपाल लोधी के कोल्ड स्टोर से सैकड़ों गाडियां आगरा रवाना हुई। वहीं जसराना से मानवेंद्र प्रताप सिंह, सुबोध यादव, प्रवीण यादव भी गाड़ियाें में कार्यकर्ता लेकर आगरा गए। 
विज्ञापन


टीवी और मोबाइल पर मोदी को लाइव सुना 
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर सबकी नजर थी। मोदी का भाषण लोगों ने टीवी पर सुना और मोबाइल फोन पर भी लाइव भाषण देखा। मध्यम और गरीब वर्ग पर मोदी का भाषण केंद्रित था। 

टूंडला से सैकड़ों भाजपाई पीएम की रैली में हुए  शामिल
टूंडला (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगरा कोठी मीना बाजार में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए नगर से सैकड़ों भाजपाई बसों और अन्य वाहनों से रवाना हुए। इससे पूर्व भाजपाइयों ने आगरा रोड पर कैंप लगाकर रैली में जाने वाले कार्यकर्ताओं के नाम, पता लिखे और भोजन की व्यवस्था की। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने भाजपाइयों को बसों से रैली स्थल के लिए रवाना किया। कैंप कार्यालय पर नानक चंद्र अग्रवाल, सुमन चतुर्वेदी, जयजीव पाराशर, अवधेश पालीवाल, वृंदावन गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, सुशील पौनिया, पुष्पेंद्र गुप्ता, सुशील चक, सतेंद्र गुप्ता, हनुमंत बघेल, जगन सेठ, राम बहादुर चक, द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार, सतीश दिवाकर, डा. लक्ष्मी नारायन यादव, विष्णू बघेल, दीपक राजौरिया, बालकिशन गुप्ता, संजय परमार, दुष्यंत जादौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें