फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा ने मदनपुर ब्लाक प्रांगण में आयोजित किया युवा सम्मेलन

Sun, 26 Oct 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा के प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन सिंह ने मदनपुर ब्लॉक परिसर में युवा सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कहा कि आज का युवा बड़े सपने देखने के साथ उन्हें साकार करने का काम करता है। स्वावलंबी युवा शक्ति ही विकसित भारत की नींव है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षो में देश की युवा शक्ति को शिक्षा से लेकर रोजगार और खेल से लेकर नवाचार तक नई पहचान दे रही है। युवाओं को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प की शपथ दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे युवा ,युवाओं से खुद आत्मनिर्भर बनकर भारत को आत्म निर्भर बनाने का आह्वान किया। संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया।
सम्मेलन को पूर्व विधायक हरिओम यादव ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव (छोटू),ब्लॉक प्रमुख मदनपुर जोगेंद्र यादव आदि विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला प्रवक्ता डॉ.अमित गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह,विपिन शिवहरे,केशव गुप्ता, विजय यादव,वीरू धाकरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें