फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजपा पदाधिकारी ग्रामीणों को दे रहे योजनाओं की जानकारी

Mon, 12 Feb 2024 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी गांवों में पहुंचकर रात्रि विश्राम कर रहे हैं। इसके साथ साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलामंत्री डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत ने ग्राम नगला जाट की बूथ संख्या 390 और दिनौली गौरवा में प्रवास कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें पत्रक दिए। साथ ही दीवार लेखन का कार्य भी किया। जिलामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सहायता राशि देकर उनकी आर्थिक स्थिति को मज़बूत करने का कार्य किया है। सत्यवीर सिंह जाट ने बताया कि योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान प्रेम सिंह जाट, कमल सिंह जाट, सत्यवीर सिंह जाट, सतोष कुमार, रामपाल सिंह, निरंजन सिंह, विष्णू इंदौलिया, हरेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, अमृतलाल, युवराज, शंभू आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें