फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में थाने पहुंचे भाजपाई

Mon, 13 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फेसबुक पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर थाना उत्तर पहुंचे भाजपा नेता। संवाद - फोटो : फेसबुक पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर थाना उत्तर पहुंचे भाजपा नेता। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियां किए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा के उत्तर मंडल महानगर के मंडल अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं के साथ थाना उत्तर पहुंचे। जहां तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष लायक सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया फेसबुक पर एक युवक द्वारा प्रधानमंत्री, स्थानीय विधायक, महापौर तथा भाजपा के अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के संबंध में कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। इस प्रकार की पोस्ट जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ समाज में वैमनस्य और अशांति का वातावरण उत्पन्न कर सकती हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएं। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गेंदालाल राठौर, केशवदेव शंखवार, संतोष बघेल, दीपक गुप्ता, मनोज दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें