फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष में नोकझोंक

Thu, 11 Feb 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आत्मा पर भाजपा नेताओं ने आघात किया। उनके परिश्रम, त्याग और बलिदान से सिंचित भाजपा में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर वार किए। दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि कार्यक्रम के मंच पर भाजपाई भिड़ गए। कार्यक्रम के दौरान ही आरोप-प्रत्यारोप के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया गया। जिलाध्यक्ष के भाषण में टिप्पणी पर पूर्व जिलाध्यक्ष खफा हो गए। एक दूसरे से मारपीट की नौबत आ गई। कार्यक्रम में मंच पर मौजूद महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और कार्यक्रम का समापन हो गया।
विज्ञापन

  गुरुवार को शहर के गांधी पार्क में भाजपा नेताओं ने दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर लेबर कालोनी में दीनदयाल जयंती पर संगोष्ठी रखी गई। जहां भाजपा शहर संगठन और जिला संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बनवारी लाल वर्मा ने भाषण शुरू किया और संगठन के पदाधिकारियों की कार्यशैली पर टिप्पणी की। संगठन के पूर्व नेताओं और अन्य लोगों पर टिप्पणी सुनकर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनारायण आक्रोशित हो गए। उन्होंने जिलाध्यक्ष को संयम और बिना किसी पर आरोप लगाने की चेतावनी दी। इसी बीच मामला तूल पकड़ गया । कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव किया और मामला शांत कराया।
 पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनारायण यादव ने जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहकर जिलापंचायत अध्यक्ष के पिछले चुनाव में दस लाख रुपये लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष में तत्कालीन अध्यक्ष के समर्थन में वोट को बेचा था। वहीं बीएल वर्मा ने आरोपों को निराधार बताते हुए मामले को सामान्य नोंकझोंक बताया।  इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जी के बारे में चर्चा की और उनके बलिदान को बताया।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, जिला प्रवक्ता पवन दीक्षित,  सत्यवीर गुप्ता राकेश सिंह, प्रेमचंद्र शंखवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील टंडन, मेहश राजपूत, श्याम सिंह यादव, सुनील गुप्ता, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, भगवान दास शंखवार, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें