फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रचार वाहन चालक के साथ मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। भारतीय जनता पार्टी का एलईडी प्रचार वाहन माधव गंज स्थित पेट्रोल पंप के सामने प्रचार कर रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने वाहन चालक को पीट दिया। मौके पर थाना पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच गए। पुलिस वाहन चालक को लेकर थाने पहुंची। कार्यकर्ता भी थाने पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा का प्रचार वाहन माधवगंज स्थित पेट्रोल पंप के सामने प्रचार कर रहा था। इसी दौरान एक युवक यहां पहुंचा और वाहन चालक मनीष निवासी अमरोहा बाराबंकी और सहायक दीपक के साथ गली-गलौज करने लगे। जब मनीष ने विरोध किया तो युवक ने उसे पीट दिया।
आरोप है कि पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी ने चालक को पीटा है। जानकारी होने पर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह का कहना है कि भाजपा प्रचार वाहन चालक के साथ पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें