फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज परिसर में जलाया जा रहा बायोवेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में जलाया जा रहा बायोवेस्ट
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रेडक्रास सोसायटी कार्यालय के समीप बायो मेडिकल वेस्ट जलाने का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। एनजीटी की सख्ती के बाद खुले में कूड़ा कचरा जलाने पर ही रोक है। तब भी मेडिकल कॉलेज परिसर में ही बायोवेस्ट जलाया जा रहा है। इससे मरीजों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज परिसर में रेडक्रास सोसाइटी के कार्यालय के पास भारी मात्रा में बायोवेस्ट (कचरा) सुलगते दिखा। मेडिकल कॉलेज परिसर में बायो मेडिकल वेस्ट को जलाने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था।
टीटीजेड एरिया में लकड़ी और कोयला के अतिरिक्त धुंआ अथवा कचरा उत्पन्न करने वाले पदार्थो और द्रव्यों के जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। जन स्वास्थ्य और टीटीजेड एरिया में वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए एनजीटी द्वारा बाकायदा गाइड लाइन सुनिश्चित की गई है। जिला पर्यावरण समिति द्वारा इस तरह के कृत्यों की मॉनीटरिंग भी की जाती है। इसके बाद भी सोमवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम गृह और रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय के निकट बायो मेडिकल वेस्ट में किसी ने आग लगा दी। सोमवार को हुई घटना के बाद सुबह से शाम तक सुलगते रहे बायो मेडिकल वेस्ट के कचरा से धुंआ के गुबार भी उठते दिखाई दिए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीजेड क्षेत्र में किसी प्रकार का कूड़ा-कचरा जलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सीय अपशिष्ट क्यों जलाया जा रहा था। इसकी जांच कराएंगे। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
इंजीनियर बीके दुबे, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड


मेडिकल कॉलेज परिसर में चिकित्सीय अपशिष्ट किसने जलाया। जांच कराएंगे। जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। बायो मेडिकल वेस्ट जलाना गलत है।
श्याम मोहन गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें