फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: औद्योगिक प्रसार केंद्र के ताले खुलेंगे, बहाल होंगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ी गतिविधियां

Wed, 03 May 2023 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्रसार केंद्र के ताले खुलेंगे, बहाल होंगी प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ी गतिविधियां
विज्ञापन

- शिकोहाबाद स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण एवं प्रसार केंद्र पर लगे हैं वर्ष 2017 से ताले, लखनऊ से आए अफसरों ने किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद स्थित उद्योग विभाग के औद्योगिक प्रशिक्षण और उद्यमिता प्रसार केंद्र की बिल्डिंग के ताले जल्द ही खुलेंगे। लखनऊ से आई टीम ने मंगलवार को प्रशिक्षण व प्रसार केंद्र का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 तक करोड़ों की लागत वाली बिल्डिंग में निर्माण और अन्य तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहे। बाद में इस बिल्डिंग पर ताले लटक गए।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान शिकोहाबाद के मुख्य द्वार पर ही उद्योग विभाग का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण एवं प्रसार केंद्र स्थापित है। वर्ष 2017 तक इस बहुमंजिला भवन में युवाओं,उद्यमियों और हस्तशिल्पि के अलावा निर्माण कर्मकारों को तमाम तरह के तकनीकी प्रशिक्षण की व्यवस्था सुलभ थीं। लेकिन किन्हीं कारणों से इस प्रशिक्षण केंद्र पर ताले लग गए। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण ने उद्योग निदेशालय को भेजी थी। मंगलवार को उद्योग विभाग की एक शाखा उत्तर प्रदेश औद्योगिक निर्माण संस्थान की टीम एक्सईन दीपांकर सिंह के नेतृत्व में फिरोजाबाद आई। टीम ने प्रशिक्षण एवं प्रसार केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण के मुताबिक इस केंद्र पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ी गतिविधियां संचालित कराने की तैयारी है। उम्मीद है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षण केंद्र पर अलग-अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगें। प्रशिक्षण एवं औद्योगिक प्रसार केंद्र के निरीक्षण के दौरान सहायक प्रबंधक उद्योग संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें