फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शंकरपुर में लगेगा बायो गैस प्लांट, मिलेगा रोजगार

Thu, 14 Dec 2023 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांच नगरी के नाम से विख्यात सुहागनगरी में अब स्वच्छ ईंधन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिले में जल्द ही बायो गैस उत्पादन प्लांट की स्थापना होगी। नीदरलैंड निवासी एक प्रवासी द्वारा प्लांट स्थापना की जाएगी। इसमें 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए सदर तहसील के शंकरपुर में भूमि चिंहिकरण का काम पूरा हो गया है। शहर के युवाओं व किसानों को इससे रोजगार मिलेगा। जिले की सदर तहसील के थाना बसई मुहम्मदपुर के शंकरपुर गांव में जल्द ही 12.8 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता वाले बायो गैस प्लांट की स्थापना होगी। जिले के मूल निवासी एवं वर्तमान में नीदरलैंड में प्रवासी भारतीय द्वारा संचालित पीकेएलएस इंडस्ट्रीज द्वारा शंकरपुर में लगभग 40 करोड़ की लागत से स्वच्छ ईंधन (बायो गैस) प्लांट की स्थापना की जा रही है। बायो गैस प्लांट स्थापना के लिए जरूरी भूमि अर्जन व चिंहिकरण का काम पूरा हो गया है। बीते मंगलवार को पीकेएलएस इंडस्ट्रीज के सीईओ डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार से मुलाकात की। प्लांट स्थापना से जुड़़ी अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण कराने को जरूरी कार्रवाई पूरी कराईं।
विज्ञापन


खाद्य सामग्री अपशिष्ट से बनेगी बायो गैस
मैसर्स पीकेएलएस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली संभाग द्वारा लगाए जा रहे प्लांट में खाद्य पदार्थों के अपशिष्टों से बायो गैस का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा फसलीय अपशिष्टों का इस्तेमाल भी किया जाएगा।
-
कंपनी खोलेगी शहर में सीएनजी आउटलेट, गेल से है अनुबंध
जिले में बायो गैस प्लांट स्थापित करा रही कंपनी को यूपीनेडा से एनओसी मिल गई है। स्वच्छ ईधन की उत्पादन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कंपनी की मंशा शहर में सीएनजी स्टेशन खोलने की मंशा है।
विज्ञापन

-
वर्जन
-हमने इंवेस्टर्स समिट 2023 के बीच ही बायो गैस प्लांट स्थापना का प्रस्ताव दिया था। भूमि की खरीद-फरोख्त का काम पूरा हो गया है। हम टीटीजेड एरिया में स्वच्छ ईंधन उत्पादन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, सीईओ पीकेएलएस इंडस्ट्रीज
-
वर्जन
-फिरोजाबाद में बायो गैस प्लांट स्थापना की कोशिश है। पीकेएलएस इंडस्ट्रीज द्वारा बायो गैस प्लांट स्थापना को जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं।
दुष्यंत कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें