उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला किला निवासी सुबोध कुमार (35) शुक्रवार रात किसी जरूरी कार्य से अपने एक साथी के साथ मक्खनपुर आया था। वहां से देर रात लौटते वक्त उसकी बाइक को रूपसपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए छात्र ने अपनाई जरायम की दुनिया...कारनामे सुन पुलिस भी रह गई सन्न
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई। जहां उपचार के दौरान सुबोध की मौत हो गई। जबकि साथी अनुज को आगरा रेफर किया गया है। परिजन ने बताया कि सुबोध दिल्ली में किसी फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिन पहले परिवार में गमी हो जाने के कारण छुट्टी लेकर घर आया था।