जिला अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन। स्रोत संवाद
- फोटो : जिला अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन। स्रोत संवाद
टूंडला। पचोखरा थाना क्षेत्र में एटा रोड स्थित निहाल सिंह की पुलिया के निकट आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार पीछे से घुस गया। गंभीर घायल बाइक सवार युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी वरन निवासी दीपक (27) शनिवार देर शाम बाइक लेकर टूंडला किसी काम से आया था। रात नौ बजे करीब वह घर वापस जा रहा था। एटा रोड स्थित निहाल सिंह की पुलिया के निकट आगे चल रही आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। पचोखरा थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि मृतक दीपक के परिजन ने घटना की अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।