फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दिल्ली से बाइक द्वारा इटावा जा रहा बाइक सवार आरोंज पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र अंतर्गत वैदपुर निवासी शिव नारायण यादव (42) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार शाम को अपनी बाइक से घर के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र अंतर्गत आरौंज की पुलिया के समीप पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बाइक सवार उछल कर सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा।
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। मृतक के परिवार के लोग भी पोस्टमार्टमगृह पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शिव नारायण के दो बच्चे हैं। परिवार में कमाने वाला वह ही अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें