फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक की हालत नाजुक

Sun, 04 Feb 2024 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की युवक की मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक है। घायल युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। जब तक परिजन उपचार के लिए ले जाते उससे पहले उसने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल साइकिल सवार का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जसराना थाना के गांव पारौली निवासी चंद्रशेखर (30) शनिवार की सुबह बाइक से शिकोहाबाद अपने ऑटो की किस्त भरने गए थे। देर शाम लौटकर वह घर आ रहे थे। इसी दौरान जसराना मुस्तफाबाद मार्ग के पारौली चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 

वहीं पीछे साइकिल से आ रहे पारौली निवासी अशोक कुमार को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं चंद्रशेखर और अशोक कुमार घायल हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन ने बताया कि चंद्रशेखर ऑटो चलाकर अपनी पत्नी व तीन बच्चों की परवरिश कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने कहा सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल युवक का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें