फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 28 Feb 2023 10:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।  
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। युवक की मौत की खबर पर परिजन में चीख पुकार मच गई। वह रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन


हादसा सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरांव रोड की है। थाना क्षेत्र के भारौल गांव निवासी ओमप्रकाश (25) बीती रात अपने साथी कैलाश कुमार के साथ बुलेट से सिरसागंज से घर जा रहा था। अरांव रोड स्थित एलपीएस कोल्ड के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। 

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी- थानाध्यक्ष

कुछ ही देर में ओमप्रकाश की मौत हो गई। कैलाश घायल अवस्था में घटनास्थल पर पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सिरसागंज अस्पताल भेजा। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे में युवक की मौत की खबर पर परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें