फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दीवार में टकराने के बाद खाई में गिरी बाइक, बेलदार की मौत, राजमिस्त्री घायल

Sun, 07 Jun 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के नानपी-पीथनी के बीच तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराकर खाई में गिर गई। जिसमें ममेरे भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि फुफेरा भाई घायल हो गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना नारखी के ग्राम रतौली निवासी पुष्पेंद्र (30) व गांव गाजी गढ़ी थाना रजावली निवासी संजू (32) चिनाई का काम खत्म करके बाइक से अपने घर रतौली आ रहा था। वह नानपी- पीथनी के बीच पहुंचा ही था, तभी मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराकर खाई में गिर गई। इसमें ममेरे भाई पुष्पेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया, जबकि घायल संजू को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जानकारी होते ही परिजन भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। पुष्पेंद्र दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह बेलदार का काम करता था। चाचा जवाहर सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र और संजू गांव सैंगई से काम करके अपने गांव रतौली वापस आ रहे थे। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि दीवार में बाइक घुसने के बाद खाई में गिर गई थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें