फिरोजाबाद। दबरई विकास भवन डीपीओ कार्यालय के बाहर मोटर साइकिल चोरी हो गई। वहीं, डिग्गी में रखे 40 हजार रुपये भी चले गए। थाना मटसैना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मक्खनपुर के गांव जेवडा निवासी रजत यादव ने केस दर्ज कराते कहा बहन का मुख्य सेविका के पद पर चयन हो गया है। इसे लेकर 16 सितंबर को विकास भवन डीपीओ कार्यालय में काम होने पर आया था। बहन का सिविल लाइन में ही एसबीआई में खाता खुलवाना था। इसलिए वह बाइक की डिग्गी में 40 हजार रुपये रखकर लाया था। वह बाइक को विकास भवन की बिल्डिंग में नीचे खड़ी कर डीपीओ कार्यालय में चला गया और वापस आने पर बाइक व रुपये गायब थे। संवाद