फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रहा विद्युत संकट, आठ घंटे बंद रहे तीन फीडर

विज्ञापन
आसफाबाद चौराहे पर फुट ओवरब्रिज बनने के लिए विद्युत लाइन को ऊंची करते कर्म चारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उमस भरी गर्मी के बीच शहर में विद्युत संकट गहरा रहा है। बिना बिजली के लॉकडाउन भी लोगों पर भारी पड़ रहा है। रविवार को साढ़े सात घंटे तक तीन बिजली घरों की सप्लाई बंद रही। करीब 12 बजे से ज्यादा मोहल्ले प्रभावित रहे। इधर, जलेसर रोड पर दोपहर में पांच बजे तक शट्डाउन रहा। हालांकि कुछ मोहल्लों में दूूसरे बिजली घर से सप्लाई दी गई। मगर ओवरलोड होने के कारण आपूर्ति सही तरीके से नहीं चल सकी।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में बिना बिजली के लोग परेशान हो गए। वहीं, कई इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया। लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे। आसफाबाद, नगला बरी चौराहे पर फुथ ओवरब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसलिए विद्युत लाइन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। इस कारण सुबह सात से दोपहर 11 बजे तक का शट्डाउन निर्धारित था। वहीं एनएचआई के एक कर्मचारी के करंट लगने के कारण विद्युत सप्लाई समय से बहाल नहीं हो सकी। दोपहर 2.50 बजे पर विद्युत आपूर्ति को बहाल किया गया। इस कारण एसएन फीडर, सुहागनगर और यूपीएसआईडीसी फीडर बंद रहे। करीब 12 से ज्यादा मोहल्लों में बिजली संकट बना रहा। हालांकि कुछ मोहल्लों में सप्लाई दूसरे फीडर से दी गई। मगर ओवरलोड होने केे कारण बार-बार उन मोहल्लों की सप्लाई भी बंद करनी पड़ी। इधर, जलेसर रोड पर भी मेंटीनेंस कार्य कराया गया। इस कारण सुबह 11 बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें