फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन भी बिजली बिल हिस्साें में कर सकेंगे अदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ऑनलाइन भी बिजली बिल हिस्साें में कर सकेंगे अदा
विज्ञापन

अभी तक ऑफलाइन ही थी यह व्यवस्था,
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बिजली उपभोक्ता अपने बिल का कई हिस्सों में अब ऑनलाइन भी भुगतान कर सकेंगे। जैसे एक हजार का बिल दो से तीन बार में अदा किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की वेबसाइट व मोबाइल एप पर यह सुविधा दे दी गई है।
इस संबंध में कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने भी पत्र जारी किया है। पहले कई हिस्सों भुगतान की व्यवस्था कैश काउंटर से ही थी। बकाए बिल के अनुरूप न्यूनतम 100 रुपये तक पार्ट पेमेंट की व्यवस्था की गई है। यहीं नहीं अस्थायी कनेक्शन विच्छेदन पर आंशिक भुगतान भी किया जा सकेगा। इसके लिए कुल बकाया का 25 फीसदी जमा करना होगा। वहीं कनेक्शन काटने व जोड़ने का चार्ज भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता हरीश बंसल बोले, बिजली उपभोक्ताओं के लिए बकाया बिल का भुगतान हिस्सों के करने का आदेश जारी हुआ है। इससे उपभोक्ताओं को आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें