बिजली न आने पर मेडिकल कालेज के बाहर खड़ी विद्युत विभाग की टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज को जा रही लाइन पर ककरऊ कोठी चौराहा के समीप पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। जिसको लेकर मेडिकल कॉलेज में अंधेरा छा गया। सूचना पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पेट्रोलिंग करने के बाद तारों पर टूटी पड़ी पेड़ की डाल को हटाने के साथ ही लाइन को सही किया। तब कहीं जाकर मेडिकल कॉलेज की बिजली शुरू हो सकी।
जलेसर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज की लाइन ककरऊ कोठी चौराहा से होते हुए गई। रात करीब दस बजे लाइन में पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। डाल टूटने के साथ ही तारों में फॉल्ट हो गया और मेडिकल कॉलेज में अंधेरा छा गया। मेडिकल स्टाफ की सूचना पर जेई विपिन चौधरी कर्मचारियों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। फॉल्ट तलाशने और ठीक करने के लिए विद्युत कर्मचारियों द्वारा पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान ककरऊ कोठी चौराहा के समीप लाइन में फॉल्ट मिल गया। जिसको रात करीब दो बजे तक ठीक किया जा सका। फॉल्ट ठीक होने के साथ ही आपूर्ति शुरू की गई। संवाद