जसराना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर कानूून बनाने व किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
तहसील पहुंचे भाकियू अराजनैतिक दल के अशोक आर्य ने बताया कि कृषि कानूनों को वापस लेते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएसपी के निर्धारण व किसान आंदोलन के दौरान किसान नेताओं एवं किसानों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की बात कही थी।
कई महीने बीतने के बाद भी अभी तक मुकदमे वापस नहीं लिए गए हैं, न ही समिति बनाई गई है। इस दौरान विशनदयाल, महेश चंद्र यादव, अशोक, रामसिंह वर्मा मौजूद रहे।