शिकोहाबाद फोटो-203-खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देते भाकियू पदाधिकारी। स्रोत संवाद
- फोटो : Samvad
शिकोहाबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने रामनगर मौजा का सरकारी चकरोड डलवाने की मांग की। मांग पूरी होने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
भाकियू के मुख्य सचिव योगेश यादव ने मंगलवार को किसानों के साथ मिलकर कार्यालय खंड विकास अधिकारी का घेराव किया। धरना प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चला। किसानों के धरने की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने समाधान का आश्वासन दिया। एडीओ ग्राम पंचायत धर्मेंद्र कुमार व अश्वनी कुमार सचिव के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान सुरेश यादव, गौतम कुमार, मुगेंद्र कुमार, राम यादव, रविश यादव, वीर प्रताप, रामेंद्र कुमार समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।