फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज आज, शुभ मुहूर्त सुबह 11:45 से 1:30 बजे तक

Sun, 03 Nov 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भैया दूज का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। बहनें भाइयों का तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। घर-घर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसका शुभ मुहूर्त सुबह 11:45 से 1:30 बजे तक रहेगा। इस बीच भाई को तिलक करना अति शुभ और फलदायी होगा। भैया दूज को लेकर बहनों ने तैयारी कर ली है। भाइयों को बहनों के आने का इंतजार है। तमाम भाइयों ने भी बहन के घर जाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए उनका तिलक कर भोजन कराती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार देते हैं। शनिवार को बाजारों में दिनभर मिठाइयों के साथ नारियल का गोले और अन्य सामान की खरीदारी होती रही। पंडित उपेंद्र दीक्षित ने बताया कि रविवार को सुबह 11:45 से 1:30 बजे तक तक मुहूर्त शुभ रहेगा। इसी दौरान बहनें अपने भाइयों का तिलक कर उनके लंबी उम्र की कामना करें।




दो करोड़ से अधिक की मिठाइयां बिकीं

बाजारों में भैयादूज के लिए बहनों ने गोले व मिष्ठान की खूब खरीदारी की। व्यापारी नवीन जैन ने बताया कि इस बार नारियल केगोले के दाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 70 रुपये प्रति किलो अधिक है। पिछले साल जो गोला 140 से 160 रुपये प्रति किलो बिका था। इस बार उसका भाव 210 से 230 रुपये प्रति किलो रहा। जिलेभर में करीब 60 लाख के गोले की बिक्री का अनुमान है। वहीं, मिठाई का भाव 300 से लेकर 2500 रुपये से अधिक प्रति किलो की दर से बिकी। इस तरह से शनिवार को दो करोड़ रुपये से अधिक की मिठाई और नारियल के गोले बिके। व्यापारियों को रविवार को भी अच्छी बिक्री होने की संभावना है।
विज्ञापन








साड़ी और सूट की दुकानों पर रही भीड़
भैया दूज से एक दिन पूर्व दुकानें फिर ग्राहकों से गुलजार दिखीं। भाइयों ने बहनों के लिए उपहार में सूट और साड़ी खरीदीं।






भाईदूज पर जेल में बंद भाइयों के तिलक करने पहुंचेंगी बहनें

फिरोजाबाद। जिला कारागार में बंद भाइयों के भाईदूज पर तिलक करने को आज बहनों की भीड़ उमड़ेगी। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखे जाने की तैयारी शनिवार से ही प्रारंभ कर दी। सुबह सात बजे से बहनों को जेल के अंदर एंट्री देना प्रारंभ कर दिया जाएगा। पेयजल के साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं जेल प्रशासन की ओर से की जा रही हैं।

जिला कारागार में करीब 1450 से अधिक पुरुष बंदी है। दिवाली के बाद भाईदूज के मौके पर बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करने एवं मिष्ठान खिलाने को पहुंचती है। इस बार भाईदूज रविवार के दिन होने के कारण वैसे तो जेल में इस दिन मुलाकात बंद रहती है। लेकिन भाईदूज का त्योहार होने के कारण शासन ने सभी जेल अधीक्षकों को अपने स्तर से बहनों को भाई के तिलक करने के लिए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
इसी के तहत ही जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जेल प्रशासन ने भाईदूज की तैयारी प्रारंभ कर दी। कारागार में भाई दूज पर आने वाली बहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसपी को पत्र भेजा है।ताकि काफी भीड़ एकत्रित होने के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने पाए। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 1450 के करीब पुरुष बंदी है। बहनों को तिलक करने के लिए एंट्री दी जाएगी। रोली के साथ दीपक आदि सामान व ले जा सकेंगी। सभी अपने आधार कार्ड की फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं। उन्होंने कहा कि सुबह सात बजे से एंट्री देना प्रारंभ कर दिया जाएगा। ताकि सभी बहनें भाइयों के तिलक कर सकें।

02जेएनडी08: हीर-रांझा सांग का मंचन करते हुए कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें