जसराना। गांव नगला रामा में डेंगू का मरीज मिलने के बाद लगातार बुखार से पीडित मरीजों के मिलने का सिलसिला जा रही है। छह से अधिक मरीजों का पूर्व में ही सीएचसी पर उपचार चल रहा है। वहीं शनिवार को भी तीन नए मरीजों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। गांव में फैली बीमारी को देखते हुए ग्राम प्रधान ने गांव में दवा का छिड़काव कराया।
गांव नगला रामा में पिछले दिनों एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई थी। शनिवार को ख़ुशी, मनीष और लक्ष्मी आदि को बुखार के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। नगला रामा में लगातार बढ़ रहे डेंगू एवं बुखार के मामलों को देखते हुए ग्राम प्रधान ने त्वरित कदम उठाए हैं। डेंगू के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा है। ग्राम प्रधान कुमारी रिशु ने बताया कि गांव में बीमारी की रोकथाम के लिए ये प्रयास किए जा रहे हैं ताकि डेंगू के प्रकोप पर नियंत्रण पाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।