फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खड़ी फसल से ट्रैक्टर निकालने से मना करने पर की पिटाई

Thu, 02 Nov 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसराना। खेत में खड़ी धान की फसल से ट्रैक्टर निकालने वाले युवक को खेत स्वामी का टोकना अखर गया। ट्रैक्टर स्वामी ने अपने परिजन और साथियों के सहयोग से खेत स्वामी और उसकी चाची की जमकर पिटाई की। पीड़ित खेत स्वामी ने थाना पहुंचकर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगला नथुआ गांव निवासी सुदीप कुमार ने जसराना थाना में दर्ज कराए गए मामले में पुलिस को बताया कि तीन दिन पूर्व उसके खेत में खड़ी धान की फसल से होकर गांव निवासी प्रदीप ट्रैक्टर ले जा रहा था। जब उसने उसे मना किया, ट्रैक्टर स्वामी प्रदीप उसे गालियां देने लगा। गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया। लेकिन प्रदीप रंजिश मानने लगा। इसक्रम में मंगलवार को सुबह 8 बजे के करीब प्रदीप, सुरेंद्र, अनिरूद्व, गिरंद, रोहित, प्रवीन एवं गुड्डी देवी उसके दरवाजे पर चढ़कर उसे गालियां दी। साथ ही विरोध करने पर पिटाई की। इस दौरान हमलावरों ने सुदीप की चाची ममता देवी की भी लाठी डंडों से पीटकर घाायल कर दिया। चाची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे फिरोजाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें