फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव: पहले दिन 789 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Tue, 20 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ उप्र सदस्य पदों पर खड़े हुए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान को दीवानी में मौजूद अध - फोटो : बार काउंसिल ऑफ उप्र सदस्य पदों पर खड़े हुए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान को दीवानी में मौजूद अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पदों के लिए मंगलवार को दीवानी परिसर में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन जिले के कुल 1,790 मतदाताओं में से 789 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए परिसर में तीन बूथ बनाए गए थे, जहाँ सुबह 10 बजे से शाम 5:15 बजे तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर बार अध्यक्ष के निर्देशानुसार अधिवक्ता मंगलवार और बुधवार, दो दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और केवल सीओपी प्रमाणपत्र या मूल पहचान पत्र दिखाने पर ही वोट डालने की अनुमति दी गई। जिन अधिवक्ताओं के पास दस्तावेज नहीं थे, वे बुधवार को मतदान कर सकेंगे। दिनभर प्रत्याशियों के समर्थक अपने पक्ष में प्रथम वरीयता के वोट के लिए अपील करते नजर आए। शेष मतदाता बुधवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें