फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तारा नगर में लगाया बैनर फाड़ा, ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 15 Apr 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के गांव तारा नगर में बैनर फाड़े जाने पर विरोध कर रहे लोगों को समझाते मौजूद सीओ विनीत कुम
विज्ञापन
टूंडला। आंबेडकर जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सोमवार को अनुयाइयों द्वारा लगाए बैनर को असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने यह देखा तो उनमें रोष छा गया तथा उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव तारानगर का है। डॉ. आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामीणों ने मंगलवार को होने वाले जयंती समारोह कार्यक्रम के लिए गांव और गांव के बाहर बैनर-झंडे लगाए थे। सुबह ग्रामीण जागे तो गांव के बाहर लगे बैनर गायब थे। यह देख उनमें रोष छा गया। एकत्रित ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थाना पचोखरा पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए बैनर फाड़ने वालों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच ग्रामीणों ने सीसीटीवी के फुटेज भी पुलिस को दिखाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार मध्य रात्रि 12 बजे कार से आए युवकों ने बैनर फाड़े हैं तथा घसीटते हुए पचोखरा की ओर ले गए हैं। पुलिस ने अन्य सीसीटीवी में भी जांच की। जांच के उपरांत पुलिस ने बैनर फाड़ने के एक आरोपी प्रभात पौनिया निवासी छिकाऊ थाना पचोखरा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में तारानगर निवासी नितिन गौतम ने बैनर फाड़ने वाले आरोपी प्रभात पौनिया, उसके भाई व अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें