फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में खत्म हुआ धन, मायूस लौटा जन  

Mon, 21 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी लाइन
विज्ञापन

विज्ञापन
बैंकों पर सोमवार को धनराशि निकालने पहुंचे खाता धारकों को मायूसी हाथ लगी। घंटों कतार में लगने के बाद प्रवेश मिलने पर कैशियर ने कैश नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया। अधिकांश बैंकों ने सिर्फ पांच सौ व एक हजार के नोट जमा करने का काम किया। 
रविवार को अवकाश के बाद सोमवार तड़के से ही बैंकों के बाहर कतार लग गई। बैंकों में स्टाफ एवं कर्मचारी पहुंचे तो डीएम राजेश प्रकाश के आदेशानुसार सुबह दस से एक बजे तक खाता धारकों का काम किया गया। कई खाता धारक कतार में लगकर बैंक में पहुंचे तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। 24 हजार निकालने का विड्राल फार्म भरकर कैशियर को दिया तो उन्होंने कैश नहीं होने की बात कही। ऐसे में लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, ओबीसी के साथ ग्रामीण बैंकों में भी कैश नहीं था। ऐसे में बैंकों के बाहर दोपहर के बाद भीड़ कम नजर आई। सोमवार को अधिकांश बैंकों में एकाउंट में धनराशि जमा कराने वालों की भीड़ रही। हालांकि बाईपास रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुबह से खातधारकों को कैश दिया गया अपितु शादी समारोह वालों को कार्ड के साथ फार्म भरने को दिया गया। बैंक के अधिकारी शादी वाले परिवारों को कैश निकलवाने में मदद करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंकों एवं ओबीसी में सुबह से कैश नहीं था। पीएनबी में थोड़ी देर तक कैश रहा और फिर खत्म हो गया। कैश नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में एक्सचेंज वाले तो दूर खाता धारकों को बैरंग लौटना पड़ा। आरबीआई को मांग भिजवाकर कैश मंगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
सुरेंद्र कुमार 
एलडीएम फीरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें