टूंडला। बैंक से लिए ऋण को जमा करने से पहले ही पिता की मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र ने बैंक का सारा ऋण जमा कर दिया है। इसके बाद बाद भी बैंक पीड़ित को भूमि मुक्ति प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है। पीड़ित ने बैंक से भूमि प्रमाण पत्र दिलाए जाने की डीएम से शिकायत की है।
तहसील क्षेत्र के गांव कुतुकपुर साहब मुस्तकिल निवासी पूरन सिंह ने डीएम रमेश रंजन से शिकायत की है। बताया उनकी जमीन पर पीड़ित के पिता सुंदर सिंह ने 13 सितंबर 2005 को इलाहाबाद बैंक अब इंडियन बैंक से ऋण लिया था। बैंक से ऋण लेने वाले सुंदर सिंह की कुछ समय बाद मौत हो गई थी। बैंक से लिए ऋण को वारिस सुंदर सिंह के पुत्र पूरन सिंह ने अदा कर दिया है। पूरन सिंह ने पिता द्वारा लिए गए बैंक से ऋण को पूरा भर दिया, लेकिन इडिंयन बैंक पीड़ित पूरन सिंह को भूमि मुक्ति प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है। पीड़ित ने बैंक से भूमि प्रमाण पत्र दिलाए जाने की डीएम से गुहार लगाई है।