फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव शंकरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में चूड़ी मजदूर अचेत होकर गिर गया। परिजन आनन- फानन में उसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के घर ले गए।
गांव शंकरपुर थाना बसई मोहम्मदपुर निवासी सुरेश (46) चूड़ी छटाई का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। मंगलवार सुबह उसने किसी कारणवश विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते वह अचेत होकर गिर गया। इससे परिवार में अफरा- तफरी मच गई। शोर- शराबा की आवाज होते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन आनन- फानन में उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजन में चीख- पुकार मच गई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराएं घर ले गए। मृतक अपने पीछे दो बेटा और एक बेटी को रोता- बिलखता छोड़ गया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में पुष्टि नहीं की है। संवाद