फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कारखानेदारों पर मनमानी का आरोप, चूड़ी विक्रेताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 May 2026 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजाबाद। चूड़ी कारोबार में सादा चूड़ी की कीमतों में अचानक की गई मनमानी बढ़ोतरी पर कारोबारियों में गहरा रोष है। शुक्रवार को फिरोजाबाद बैंगल्स एसोसिएशन के बैनर तले चूड़ी गोदाम स्वामियों और सादा चूड़ी स्टॉकिस्टों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारी राजीव बंसल और अंशुल गुप्ता ने बताया कि कारखानेदार गैस की किल्लत और अन्य तकनीकी कारणों का बहाना बनाकर आए दिन सादा चूड़ी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर रहे हैं। इस मनमानी के कारण कांच चूड़ी उद्योग में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि कीमतों के इस उतार-चढ़ाव से न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि चूड़ी उद्योग से जुड़े हजारों कामगारों की आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारी नईम खान, महल भाई, गुलशन अहमद, निशित अग्रवाल, अंकित मोहनिया और विकास गर्ग ने जिलाधिकारी के नाम एडीएम को दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि कारखानेदारों द्वारा की जा रही इस मनमानी पर तत्काल अंकुश लगाया जाए, ताकि बाजार में स्थिरता बनी रहे और मध्यम व छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा हो सके। एडीएम ने व्यापारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें