फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी के देवा मेला में चमकेंगे कांच नगरी के उत्पाद और चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले देवा मेला में कांच नगरी के उत्पाद चमक बिखेरेंगे। जिले के उद्योग विभाग ने दस हस्तशिल्पियों को मेला में प्रतिभाग के लिए भेजा है। 16 अक्तूबर से शुरू हो रहा यह मेला 24 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

सुहागनगरी के कांच उत्पाद एवं कांच की चूड़ियों को राज्य व केंद्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
शासन ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हर वर्ष आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्घ देवा मेला में कांच उत्पादों एवं कलात्मक चूड़ियों को प्रदर्शित किए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार कांच हैंडीक्राफ्ट आइटम के अतिरिक्त कलात्मक चूड़ी की स्टॉल लगाने के लिए प्रमुख हस्तशिल्पियों को बाराबंकी आमंत्रित किया है। जिले के उद्योग विभाग ने दस हस्तशिल्पियों को स्टॉल लगाने के लिए बाराबंकी रवाना किया है। 24 अक्तूबर तक चलने वाले देवा मेला में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले निर्यातक की भी प्रतिभाग करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें