फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका प्रशासन से सड़क को खोदवा कर छोड़ा

विज्ञापन
टूंडला के थाने के पीछे पालिका द्वारा खोदी गयी सड़क - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। पालिका प्रशासन द्वारा कोतवाली से बगल से टूंडली तक जाने वाले मार्ग को जेसीबी से खुदवा कर छोड़ दिया गया है। चार दिन पूर्ण होने के बाद भी अभी तक सड़क को नहीं बनाया गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूली बच्चे चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली के बगल से होकर टूंडली तक जाने वाले डा अंबेडकर संपर्क मार्ग के रास्ते में कई स्कूल हैं। साथ ही इस संपर्क मार्ग से राजपूत कालोनी, टीचर्स कालोनी, नटराजपुरम, टूंडली, द्वारिकापुरम, न्यू शिवनगर आदि क्षेत्र के लोगों का आवागमन रहता है। इस सड़क को चार दिन पूर्व जेसीबी से पालिका प्रशासन द्वारा खोदवा दिया गया था। जब लोगों ने पूछा तो बताया गया कि उक्त सड़क का पुन: डाबरीकरण कराया जाएगा। चार दिन बीत जाने के बावजूद इस सड़क की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। खुदी पड़ी सकड़ से स्कूल आने जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों से लेकर स्कूल वाहन, दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक कई लोग दोपहिया वाहन फिसलने से गिरकर चुटैल भी हो चुके हैं। पालिका प्रशासन सड़क को खोदवाकर भूल गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क को पुन: बनवाने की मांग की है। डीपी सिंह, रितिक जैन, विनोद कुमार, आकाश शर्मा, मनीष कुमार, विवेक कुमार आदि है।
कोतवाली के बगल से जा रहे मार्ग का डामरीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए पहले इसे पूरा खोदा जायेगा। उसके बाद उसका निर्माण किया जायेगा। एक दो दिन में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीचन्द्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें