फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चूड़ी जुडाई का काम प्रभावित,पॉट भट्ठी कारखानों में उत्पादन ठप

Tue, 23 Jun 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। चूड़ी जुड़ाई की दरों को लेकर कारखानेदारों व श्रमिकों के बीच गतिरोध फिर गहरा गया है। चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों ने सोमवार को कारखानों से सादा चूडी का उठान नहीं किया। इस कारण शहर के पॉट भट्ठी कारखानों में कामबंदी के हालत उत्पन्न हो गए।
मिट्टी का तेल व गैस खर्च के रूप में अतिरिक्त भुगतान की मांग कर रहे कांच चूड़ी जुड़ाई श्रमिक दोबारा हड़ताल की राह पर हैं।कई दिन से चल रही सुगबुहाहट के बीच जुड़ाई श्रमिकों ने सोमवार को कारखानों से सादा चूड़ी का उठान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण सोमवार को शहर के 65 से अधिक पॉट भट्ठी चूड़ी कारखानों में कामबंदी के हालत उत्पन्न हो गये। पॉट भट्ठी कारखानेदार संजय जैन घंटू आदि के अनुसार कारखानों में स्टॉक की मात्रा बढ़ने के कारण से उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित हुई। वहीं पूछे जाने द ग्लास सिंडिकेट डायरेक्टर हनुमान प्रसाद गर्ग ने कहा कि कारखानों में सादा माल का स्टॉक बढ़ गया है। जुड़ाई के लिये सादा चूड़ी का उठान शुरू होते ही काम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें