फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद ने आयोजित किया बाल एवं महिला सांस्कृति मेला

विज्ञापन
भारत विकास प रिषद द्वारा आयोजित बाल एवं महिला सांस्कृतिक मेला में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन् - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने सुखरानी भटनागर की स्मृति में बाल एवं महिला सांस्कृतिक मेला का आयोजन एमजी गर्ल्स कॉलेज में किया। इसमें चित्रकला, मेंहदी, विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली और समूह नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में तीन हजार प्रतिभागी शामिल हुए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनीष असीजा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद रंग-भरो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा तीन से पांचवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रदूषण मुक्त भारत विषय परआकर्षक कलाकृतियां उकेरी। प्रतिभागियों ने प्रदूषण रोकने और प्रदूषण से नुकसान के बारे में विस्तार से बताया।
वरिष्ठ वर्ग में जल संचयन और जल का सदुपयोग पर कलाकृतियां बनाई और उसमें रंग भरें। मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें इसमें छात्राओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। रूप सज्जा प्रतियोगिता में एक से पांचवी तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें राधाकृष्ण, झांसी की रानी, महात्मा गांधी आदि रूपों में सजकर बच्चे आए। समूह नृत्य प्रतियोगिता में 40 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें लोकगीत और देश भक्ति गीतों पर नृत्य किया। अध्यक्ष आलिंद अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी, वो बहुत सराहनीय है। संचालन मयंक जैन ने किया। इस दौरान गिरधारीलाल मित्तल, हरिनरायण चतुर्वेदी, मुकुल भटनागर, मयंक भटनागर, विनय सिंह, प्रवीन गर्ग, डीएन शर्मा, अनिल उपाध्याय, संजीव जैन, अमित जैन, दिनेशचंद्र अग्रवाल, अरुण जैन, दीपक बंसल, उमेश शर्मा, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का परिणाम
रंगोली प्रतियोगिता- शिवानी प्रथम, वैशाखी पटेल द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- मेंहदी प्रतियोगिता- पूजा कुमारी ने प्रथम, शीतल कुशवाह ने द्वितीय, मोनिका नागर ने तृतीय।
- रंग भरो प्रतियोगिता (बाल वर्ग)- मान्या गोस्वामी प्रथम, सोनम द्वितीय और तमन्ना गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।
- चित्रकला प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग- शगुन सिंह प्रथम, सत्यमबाबू द्वितीय और नम्रता कुशवाह तीसरे स्थान पर।
- चित्रकला वरिष्ठ वर्ग: नंदनी शर्मा प्रथम, सोनू यादव द्वितीय और सोनम तृतीय।
- रूप सज्जा: अरिवा हुसैन प्रथम, ऋषभ द्वितीय और अंतरा भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें