फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघई मोड़ पर होगी टोल की वसूली

Thu, 27 Aug 2015 07:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। अमर उजाला की खबर और लोगों के आंदोलन के चलते आगरा हाइवे पर मोहम्मदाबाद के पास बनाए गए अस्थाई टोल प्लाजा को दो सितंबर तक बाघई मोड़ के पास स्थानांतरित कर दिया जाएगा। एटा, आगरा और टूंडला के लोगों को पांच दिन और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बाघई मोड़ पर तब तक वसूली होगी जब तक मदावली पर स्थायी टोल नहीं बन जाता।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फीरोजाबाद हाइवे पर मदावली के पास पूर्व में टोल की वसूली होती थी। इसे स्थायी और सुविधा संपन्न बनाने के लिए एनएचएआई ने कार्य शुरू करा टोल को मोहम्मदाबाद पर स्थापित कर दिया था। इससे आगरा, एटा और टूंडला के वाहन चालकों को इस पार से उस पार जाने का भी टोल देना पड़ रहा था। हर रोज विवाद और मारपीट की घटनाएं हो रही थीं। घंटो जाम से भी जूझना पड़ रहा था। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उठाया तो मोहम्मदाबाद के ग्रामीणों के साथ बसपा, सपा और भाजपा ने भी एनएचएआई के अधिकारियों से मिलकर टोल को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की। अधिकारियों ने एटा, आगरा और फीरोजाबाद के वाहनों से टोल नहीं लेने का फैसला तो किया लेकिन वसूली बंद नहीं हो सकी। मोहम्मदाबाद के लोगों ने परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की थी। काफी विवाद के बाद गुरुवार को फीरोजाबाद हाइवे पर बाघई मोड़ के पास एनएचएआई द्वारा अस्थायी टोल प्लाजा बनाने का कार्य शुरू कर दिया। मोहम्मदाबाद से दो सितंबर तक टोल को हटाकर वहां स्थापित कर दिया जाएगा। बाघई मोड़ पर टोल प्लाजा तब तक रहेगा जब तक मदावली पर बन रहे टोल का कार्य पूरा नहीं हो जाता। इससे  टूंडला, आगरा व एटा के वाहन चालकों को निजात मिल जाएगी। हालांकि पांच दिन उन्हें और परेशानी झेलनी होगी।

मोहम्मदाबाद पर स्थापित किए गए टोल प्लाजा को टोल को हटाकर फीरोजाबाद हाइवे पर बाघई मोड़ के निकट स्थापित करने के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है। एक या दो सितंबर तक वहां टोल स्थानांतरित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबी सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, आगरा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें