शिकोहाबाद। पालीवाल चौराहे के पास स्थित फोकस डायग्नोस्टिक सेंटर से चोर नकदी वाला बैग एवं जैकेट चोरी करके ले गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब पालीवाल चौराहा के पास स्थित फोकस डायग्नोस्टिक सेंटर में यह चोरी की घटना हुई। दुकान मालिक सोमवार को बाहर गया हुआ था। तभी एक युवक दुकान के अंदर घुस गया। जिसने वहां रखा हुए बैग एवं एक जैकेट चोरी कर ली। बैग में चार हजार रुपये रखे हुए थे। पीड़ित शैलेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरी की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। संवाद