फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पर्यटन हब के रूप में विकसित होगी बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली

Sun, 01 Mar 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के बाबा नीव करौरी महाराज की जन्मस्थली पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम रमेश - फोटो : टूंडला के बाबा नीव करौरी महाराज की जन्मस्थली पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते डीएम रमेश रंजन संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अकबरपुर स्थित विश्वविख्यात संत बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली और उनके पैतृक गांव को एक बड़े पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि मंदिर तक आने वाले संपर्क मार्गों को और चौड़ा व सुगम बनाया जाए ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद यातायात बाधित न हो। इस परियोजना का उद्देश्य न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और विकास के नए अवसर भी पैदा करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें