रेलवे क्रासिंग पार करने को किया जागरूक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रासिंग जागरूकता सप्ताह के तहत मंगलवार को इलाहाबाद मंडल ने विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर संरक्षा विभाग ने भारत स्काउट गाइड एवं सिविल डिफेंस की सहायता से मानव रहित रेलवे समपार फाटकों को पार करने संबंधी जानकारी दी।
मंडल के संरक्षा इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रकाश के नेतृत्व में स्काउट्-गाइड एवं सिविल डिफेंस की टीम मंगलवार सुबह टूंडला पहुंची। टीम का स्टेशन अधीक्षक मोहन सिंह मीना ने स्वागत किया। टीम ने रेल यात्रियों को मानव रहित रेलवे समपार फाटकों को पार करने संबंधी जानकारी दी। स्टेशन पर यात्रियों को पर्चे बांटकर जागरूक किया। टूंडला के बाद टीम बरहन, जलेसर सिटी व पनकी स्टेशनों पर पहुंची जहां उन्होंने मानव रहित एवं मानव युक्त रेलवे समपार फाटकों को पार करने संबंधी सावधानी संदेश एवं पेम्फ्लेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही रोड शो एवं नुक्कड नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया।