फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ समाजसेवी दिल्ली में सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ समाजसेवी दिल्ली में सम्मानित
विज्ञापन

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रत्न दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के आठ समाजसेवियों को नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रत्न 2022 देकर सम्मानित किया। आयोजन के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी सभागार में भारतीय बौद्ध संघ ने किया।
विज्ञापन

जिले के समाजसेवी एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार,भारतीय बौद्ध संघ के जिला अध्यक्ष प्रमुख व्यवसायी अमित महौर, एसआरजी एवं आदर्श शिक्षिका जया शर्मा, कल्पना राजौरिया, भाजपा की अनुपम शर्मा, रविता गुप्ता, समाजसेविका डॉॅ. दुर्गेश यादव को संसदीय कार्य मंत्री ने सम्मानित किया। पूर्व सांसद डॉ विजय सोनकर शास्त्री, पूर्व सांसद डॉ अनीता आर्य, विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कपिल खन्ना और भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें