फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार की टक्कर से ऑटो सवार महिला का मौत; पति व नाती घायल, शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे

Wed, 03 May 2023 12:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार महिला का मौत हो गईष जबकि उसका पति व नाती घायल हो गए। यह लोग रिश्तेदार के घर में हुए शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
रेखा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजबाद में बुधवार की सुबह कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि पति व नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लोग शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। खबर पाकर घर के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र के टापा कला मोहल्ला निवासी रेखा देवी (45) अपने पति राम एवं नाती चिराग के साथ जसराना थाना क्षेत्र के जरैला गांव अपनी बुआ के यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। बुधवार की सुबह यह लोग ऑटो से वापस घर लौट रहे थे। जसराना थाना क्षेत्र के बनबारा गांव के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। 

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा

टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच एक्सयूवी चालक कार लेकर फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने कार से नीचे उतरे दो लोगों को पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। लोगों ने पकड़े गए दोनों लोगों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

शादी वाले परिवार की खुशियां हो गईं काफूर

अस्पताल में जाच के बाद डॉक्टर ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। जबकि राम व चिराग का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसे की जानकारी होते ही शादी वाले परिवार की खुशियां काफूर हो गईं। वहीं मृतका के परिवार में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा महिला की सड़क हादसे में मौत हुई है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें