फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हाईवे पर पलटा ऑटो, छह यात्री घायल

Sun, 25 Aug 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। जिम्मेदारों की अनदेखी का परिणाम है कि ऑटो चालक लोगों की जान को जोखिम में डालकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। शनिवार को मक्खनपुर क्षेत्र में यात्रियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में आठ सवारियां थीं। इनमें से छह यात्रियों को गंभीर चोंटे आई। जिन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। मक्खनपुर थाना क्षेत्र में एक ऑटो आठ सवारियों को बैठाकर शिकोहाबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में छह यात्रियों को गंभीर चोटे आईं। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजवाई।
विज्ञापन

बताते चले जिस ऑटो चार सवारियां मान्य हैं। उसमें दस यात्री कैसे सवार हुए और फर्राटा भर रहे ऑटो के खिलाफ जिम्मेदार ने कोई कार्रवाई नहीं किया। हादसे में बंशीलाल, रघुवीर सिंह निवासी रिजोर एटा, पूनम, निवासी बिलासपुर थाना जसराना तथा तीन अन्य लोग शामिल हैं। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें