फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला परिचालक पर अश्लील टिप्पणी करने का ऑडियो वायरल

Tue, 20 Oct 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रोडवेज विभाग में तैनात एक महिला परिचालक से अभद्रता और अवैध संबंध बनाने से संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। महिला परिचालक ने विभाग के एक बाबू पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोडवेज डिपो में तैनात रोडवेज के दो चालकों की बातचीत का ऑडियो बताया गया है। जिसमें एक चालक दूसरे चालक को उस समय फोन करता है, जब महिला परिचालक की ड्यूटी चालक के साथ में लगी होती है। आरोप है कि बातचीत के दौरान एक चालक ने दूसरी बस में तैनात महिला परिचालक के बारे में अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए अश्लील और अभद्र बातें कहीं। महिला परिचालक ने इसका विरोध करते हुए मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है। महिला परिचालक का आरोप है कि डिपो के कुछ कर्मचारी लगातार उस पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। महिला के संबंध में अभद्र बातचीत करने का ऑडियो एवं घटना के बारे में जानकारी देती हुई महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।


यह ऑडियो लगभग चार-पांच माह पुराना है। इस मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में यह पूरा मामला है। इस जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमपाल सिंह, एआरएम, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें