बेटी के सिर पर फावड़े से हमला
शराब के लिए रकम न मिलने पर देने पर गुस्साया, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। नगला सैंदलाल गांव में शराब के लिए रकम न मिलने पर पिता ने बेटी के सिर में फावड़े से प्रहार कर दिया। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल ले आए। यहां से गंभीर हालत में फिरोजाबाद सरकारी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नगला सैंदलाल निवासी पूनम पत्नी रामवीर सिंह का आरोप है कि पति शराब पीकर घर में आकर मारपीट करते हैं। बुधवार सुबह भी वह शराब पीकर घर पहुंचे तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। शराब के लिए रकम मांगी, जब उसने मना कर दिया तो उससे गाली गलौज करने लगे। जब इसका विरोध बेटी ने किया तो उससे देने का दबाव डालने लगे। बेटी अंजली (18) ने रुपये देने से मना किया तो उन्होंने गुस्से में आकर घर में रखा फावड़ा उठाया और उसके सिर में प्रहार कर दिया। इससे अंजली के सिर से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपी पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।