फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वकर प्रणाली की कवायद तेज, 85 स्थानों की पैमाइश

Tue, 11 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। नगर निगम द्वारा मंगलवार को जलेसर रोड स्थित अशोक दीक्षित की प्रापर्टी, कांच कारखाने, चूड़ी गोदाम सहित 85 कामर्शियल भवनों की फीता डालकर पैमाइश की गई। पैमाइश के साथ ही अब नगर निगम ने नोटिस जारी करने की तैयारी भी कर ली है।
विज्ञापन

स्वकर प्रणाली के अनुसार टैक्स वसूली में पिछड़ने के बाद नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में कामर्शियल भवन स्वामियों पर शिकंजा करना शुरू कर दिया है। डीएम विजय किरन आनंद द्वारा समीक्षा बैठक में कड़ी फटकार लगाने के बाद नगर निगम द्वारा रविवार से लगातार कामर्शियल भवनों की पैमाइश कराई जा रही है। मंगलवार को भवनों की पैमाइश को दो अलग-अलग टीमें बनाई गईं। कर अधीक्षक राजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में टैक्स विभाग की टीम ने जलेसर रोड स्थित अशोक दीक्षित की ट्रांसपोर्ट कंपनी, पेट्रोल पंप की पैमाइश की। बोधाश्रम स्थित अमन मोर्टस, कोटला चुंगी स्थित कांता होटल की पैमाइश कर टैक्स का निर्धारण किया। इसके उपरांत रामलीला चौराहे पर मार्केट सहित कुल 25 भवनों की पैमाइश की गई। दूसरी टीम द्वारा घेर खोखल में करीब 60 चूड़ी गोदाम व अन्य कामर्शियल भवनों की पैमाइश की गई। नगर निगम टीम द्वारा भवनों पर फीता डालकर पैमाइश करने को लेकर क्षेत्र में हलचल रही। कर अध्ीाक्षक राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आज कुल 85 भवनों की पैमाइश की गई। बुधवार को जिन भवनों की पैमाइश हो चुकी है, उनके खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्यवाही शुरू होगी। टैक्स जमा न करने पर भवनों का सीज किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें