फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज बढ़े

Sun, 05 Oct 2025 07:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- आरोग्य मेले में 1820 मरीजों का उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मौसम में बदलाव का असर अब स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। रात्रि तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, गले में खराश और त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं बीमारियों से परेशान लोगों ने रविवार को 67 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कीं।
शहर के विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों में कुल 1820 मरीजों ने अपना पंजीकरण कर उपचार कराया। इनमें 830 महिलाएं, 720 पुरुष और 270 बच्चे शामिल रहे। मेलों में आयुष, दंत, नेत्र, महिला रोग विशेषज्ञों के साथ ही बाल रोग विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, शरीर दर्द, दस्त और उल्टी जैसे मामलों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें