सपा ने शराफत अली को दोबारा से नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का माहौल है। शुक्रवार को पार्टी के रुकनपुर स्थित नगर कार्यालय पर बैंडबाजों के साथ भव्य स्वागत किया।
शराफत अली को समाजवादी पार्टी का फिर से नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों में खुशी का आलम है। नगर अध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा कार्य किया है। पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने बैंडबाजों के साथ ही जमकर आतिशबाजी चलाई। लोगों को मिष्ठान वितरण की गई। स्वागत करने वालों में हाजी रफीक अब्बासी, हाजी सलामुद्दीन, हाजी रियाजुद्दीन, आजाद मोहम्मद खां, अशफाक अंसारी, नईम अंसारी, छोटू यादव, ब्रजेश तिवारी, लल्ला कुरैशी, मुस्तकीम बाबा, आरिफ अब्बासी, रहीश बाबू कुरैशी, सलीम सभासद आदि शामिल थे।