फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों में नामांकन को उमड़ी भीड़

Fri, 20 Nov 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी एवं एका ब्लाक में दूसरे चरण के लिए प्रधान पद के.नामांकनपत्र दाखिल हुए। दोनों ब्लाक में 119 प्रधान एवं 1545 सदस्य पदों के  लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। देर शाम तक नामांकनपत्र दाखिल करने वालों की कतारें लगी रही। एका में मुख्य चौराहा पूरे दिन जाम रहा। नारखी में नारखी बरतरा एवं फरिहा मार्ग पर जाम का क्रम नहीं टूटा। नामांकन पत्रों की जांच 21 एवं 22 नवंबर को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। 23 नवंबर को नाम वापसी के साथ प्रतीक चिह्नों का आवंटन और एक दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन


आचार संहिता का हुआ उल्लंघन
एका (ब्यूरो)। नामांकन के दौरान भीड़ व समर्थकों को भले ही आयोग ने 200 मीटर दूर रोकने के आदेश दिए हों। लेकिन ब्लाक में आदेशों का पालन होता दिखाई नहीं दिया। ब्लाक प्रांगण में प्रधान पद के उम्मीदवार खुद अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते दिखे।

नारखी,फरिहा व बरतरा मार्ग रहा जाम
नारखी/एका। नारखी ब्लाक में नामांकन करने अंतिम दिन उमड़ी भीड़ के कारण नारखी फरिहा एवं नारखी बरतरा मार्ग पूरे दिन ही जाम लगा रहा। प्रत्याशियों की भीड़ के रेले आते रहे। और वाहनों को सड़क के किनारे ही खड़ा करके नामांकन करने पहुंच गए। इसके कारण चौराहे से ही गुजरने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा वहीं एका में मुख्य चौराहा के साथ ब्लाक तक जाम का नजारा शाम तक दिखाई दिया। वाहनों को प्रत्याशियों ने जहां का तहां खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन


जमानत राशि जमा करने को खोला काउंटर
नारखी(ब्यूरो)।अमर उजाला की खबर का असर शुक्रवार को ब्लाक में देखने को मिला। गुरुवार को जहां इस ब्लाक में जमानत राशि को नकद जमा कराने का काउंटर नहीं होने के कारण प्रत्याशी को बैरंग लौटने को विवश ही होना पड़ा था। अमर उजाला ने प्रत्याशियों की इस परेशानी को प्रमुखता से रखा था। वहीं शुक्रवार को ब्लाक प्रशासन की ओर से एक काउंटर स्थापित किया। इसके कारण जो प्रत्याशी जमानत राशि जमा नहीं कर सके उन्होंने तुरंत ही नकद जमा करने के साथ ही रसीद प्राप्त की। इससे उन्हें ही काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें