फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- 17 जून को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे जाम कर किया था पथराव
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए 17 जून को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाम लगाकर रोडवेज की चार बसों में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को मटसेना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में गोरखपुर डिपो के बस चालक की तहरीर पर मटसेना थाना पुलिस ने करीब 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान चार आरोपियों श्याम सुंदर उर्फ पंकज, प्रशांत निवासी दतावली थाना मटसेना व धनंजय निवासी नरगापुर थाना मटसेना व टीटू निवासी सौरामगढी थाना मटसेना को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
खैरगढ़। जानलेवा हमले के मुकदमे मेें वांछित चल रहे सुरेंद्र सिंह निवासी ककरारा थाना खैरगढ़ को खैरगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष खैरगढ़ अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ने झगड़े के दौरान गांव के ही एक युवक के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें